Uncle sexually assaulted his niece in her room.
Uncle ने भतीजी के कमरे में घुसकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अश्लील हरकतें कीं।नरेला में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 20 साल की युवती के कमरे में घुसकर उसके चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसके कमरे से भागने लगा।
Read also
परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने परिवार वालों के साथ हाथापाई की। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या हैं मामला
20 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। 10 नवंबर तड़के करीब 4.30 बजे पुलिस को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से मारपीट में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। वहां एक महिला और उनके ससुर का इलाज चल रहा था। वहां मौजूद 20 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार तड़के उसके चाचा दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए। वह उसके कमरे में आकर बिस्तर पर बैठ गए और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। किसी तरह से उसने आरोपी का हाथ हटाकर शोर मचाया। शोर होने पर पीड़िता के दादा जग गए, तभी आरोपी वहां से भागने लगा।